MP Bhulekh 2023: एमपी भूलेख खसरा खतौनी एवं भू नक्शा कैसे देखें ?

Mpbhuabhilekh | MP Bhulekh 2023 | भूलेख एमपी | एमपी भूलेख खसरा खतौनी | भूलेख मध्य प्रदेश | तहसील चुने mp | एमपी भूलेख नक्शा | खसरा खतौनी नाम अनुसार MP | mpbhulekh gov in

MP Bhulekh : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ तत्काल मिल सके | इसके लिए सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है | जिससे कि लोग घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकें | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भूलेख से जुड़ी जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है | राज्य के राजस्व विभाग द्वारा mpbhulekh भूलेख की जानकारी के लिए mpbhulekh.gov.in नाम का पोर्टल को शुरू किया है | इस पोर्टल पर राज्य के किसान एवं कोई भी अपने जमीन का भूलेख खसरा खतौनी एवं भू नक्शा ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकता है | साथ ही जमीन का ब्यौरा एवं जमीन का कागजात भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं | 

राज्य के राजस्व विभाग के mp bhulekh पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है | इससे पढ़कर आप घर बैठे ही पाने जमीन का रिकॉर्ड एवं भू नक्शे को ऑनलाइन आसानी से देख सकते है | 

MP Bhulekh

MP Bhulekh 2023 : भूलेख एमपी

मध्य प्रदेश सरकार भूलेख से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए MP Bhulekh gov in पोर्टल को लांच किया है। इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य के किसान एवं नागरिक पाने जमीन का भूलेख खसरा खतौनी एवं भू नक्शा देख सकते है | इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर भी जाने की जरूरत नहीं है | आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से bhulekh की जानकारी प्राप्त कर सकते है |

इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के पूरे जमीन का भूलेख विवरण अपलोड किया गया है | इस पोर्टल पर जमीन का विवरण ऑनलाइन रजिस्टर होने से अन्य कोई व्यक्ति जबरदस्ती किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। साथ ही सरकारी तंत्र में पारदर्शिता भी बढ़ेगी | राज्य में इस पोर्टल की शुरुआत 4 अगस्त 2020 में एमपी सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है।

इस mpbhulekh पोर्टल पर आप जमीन से जुड़े दस्तावेज की कॉपी को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं | लेकिन फ्री में डाउनलोड किया गया दस्तावेज को आप कही भी प्रमाण (proof) के रूप में प्रयोग नहीं कर सकते हैं |

प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा | उसके बाद प्रमाणित प्रति प्राप्तं करने के लिए कुछ शुल्क जमा करना होगा |

MP Bhulekh 2023 Key Points

ब्लॉग पोस्ट का नामMP Bhulekh
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग का नाममध्य प्रदेश राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के लोग
भूलेख पोर्टल का उद्देश्य भूमि से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpbhulekh.gov.in/

MP Bhulekh Portal का उद्देश्य

इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निम्न हैं :-

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा mpbhulekh gov in पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को घर बैठे भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से राज्य के लोगों के समय बचेंगे |
  • अब bhulekh की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर / एवं पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे |
  • भूलेख की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होने से सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी |
  • राज्य में भू माफियाओं पर सिकंजा कसेगा | एवं एक ही जमीन को कई लोगों को नहीं बेच सकेंगे |
  • दो शब्दों में कहा जाय तो इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य मकसद राज्य के लोगों को जमीन / भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है |

MP के वे सभी जिले जिनका भूलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

Indore (इंदौर)Jabalpur (जबलपुर)
Gwalior (ग्वालियर)Bhopal (भोपाल)
Anuppur (अनूपपुर)Mandsaur (मंदसौर)
Ashok Nagar (अशोकनगर)Morena (मुरैना)
Balaghat (बालाघाट)Narsinghpur (नरसिंहपुर)
Barwani (बड़वानी)Neemuch (नीमच)
Betul (बैतूल)Niwari (निवाड़ी)
Bhind (भिण्‍ड)Panna (पन्ना)
Mandla (मंडला) Raisen (रायसेन)
Burhanpur (बुरहानपुर)Rajgarh (राजगढ़)
Chhatarpur (छतरपुर)Ratlam (रतलाम)
Chhindwara (छिंदवाड़ा)Rewa (रीवा)
Damoh (दमोह)Sagar (सागर)
Datia (दतिया)Satna (सतना)
Dewas (देवास)Sehore (सीहोर)
Dhar (धार)Seoni (सिवनी)
Dindori (डिंडौरी)Shahdol (शहडोल)
Guna (गुना)Shajapur (शाजापुर)
Alirajpur (अलीराजपुर) Sheopur (श्योपुर)
Harda (हरदा)Shivpuri (शिवपुरी)
Hoshangabad (होशंगाबाद)Sidhi (सीधी)
Agar Malwa (आगर मालवा) Singrouli (सिंगरौली)
Khargone (खरगौन) Tikamgarh (टीकमगढ़)
Jhabua (झाबुआ)Ujjain (उज्जैन)
Katni (कटनी)Umaria (उमरिया)
Khandwa (खण्‍डवा)Vidisha (विदिशा)

MP Bhulekh पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए mp bhulekh पोर्टल से राज्य के लोग अपने जमीन का विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे |
  • अब लोग घर बैठे ही अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के लोगों को किसी भी खेत या जमीन के कागजात के लिए किसी सरकारी दफ्तर भी जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार में कमी आएगी | पहले सरकारी कर्मचारी इसके लिए पैसे की मांग करते थे |
  • एमपी भूलेख के ऑनलाइन होने से अब लोग जमीन का भू नक्शा को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है |
  • पोर्टल के शुरू होने से जमीन से संबंधित सभी जानकारी आपको एक ही जगह इस पोर्टल पर आसानी से प्राप्त हो जाएगी।
  • इसका एक लाभ यह भी होगा की अब भूमि से संबंधित विवादों में कमी आएगी। साथ ही जमीन से जुड़ी जानकारी में पारदर्शिता भी आएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जमीन की वैधता यानी जमीन का असली मालिक कौन है इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी |

Mp bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध भू अभिलेख प्राप्त करने के लिए लगने वाला शुल्क

  • यदि आप mpbhulekh पोर्टल से भू अभिलेख को प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि कुछ दस्तावेज के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा वहीं कुछ दस्तावेज के लिए आपको शुल्क देना पड़ता है |
  • साथ ही MP Bhulekh पोर्टल पर कुछ जमीन के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए (Land Records) आपको रजिस्ट्रेशन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी | वहीँ कुछ जमीन के दस्तावेज (Land Records) के लिये आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है |
भू अभिलेख प्रतिलिपि (बिना हस्ताक्षर)हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि के लिए
इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं हैनिकालने के लिये रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है |
इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा |इसके लिए आपको शुल्क (Charges) देना होता है
बिना हस्ताक्षरित दस्तावेज केवल जानकारी के लिए उपयोग कर सकते हैं | इसे प्रमाण के रूप में प्रयोग नहीं कर सकते हैं |किसी भी सरकारी काम में प्रमाण के रूप में कर सकते है |

एमपी भूलेख में पब्लिक पंजीकरण कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
mp bhulekh
  • होम पेज पर आपको Register As Public User के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पहले सामान्य जानकारी जैसे लॉगइन आईडी, first nam, last name, middle name, father / hasband name आदि दर्ज करना पड़ेगा।
  • इसके पश्चात आपको सूचना संचार जानकारी जैसे पता, लैंडमार्क, जिले का चयन, पिन कोड, कैप्चा कोड, मोहल्ला, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर आएगा। जिसे आपको दर्ज कर देना होगा ।
  • फिर अंत में आपको पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप एमपी भूलेख पर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

MP Bhulekh पर भू-अभिलेख में खसरा कैसे देखें?

अपने जमीन का भू अभिलेख खसरा खतौनी देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  • आपको सबसे पहले एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको भू अभिलेख के ऑप्शन (विकल्प) पर क्लिक करना होगा।
  • आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आ जाएगा ।
mp bhulekh
  • जो होगा – क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? तो आपको Yes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर भू भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, भूस्वामी आईडी, जिले का चयन, अपने तहसील का चयन एवं अपने गांव का चयन करना होगा।
mp bhulekh
  • फिर आपको भू स्वामी, खसरा संख्या, प्लाट संख्या आदि में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा जिसके माध्यम से आप भू अभिलेख देखना चाहते हैं ।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लेना होगा । इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके जमीन का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा ।
  • आप चाहे तो इस जमीन के विवरण को प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आबादी अधिकार अभिलेख के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
mp bhulekh
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपको अपने जिले का चयन करना होगा, तहसील का एवं गांव का चयन कर दर्ज करना होगा। अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आबादी अधिकार अभिलेख आ जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

MP Bhulekh पर भू भाग नक्शा कैसे देखें?

  • एमपी भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको भू नक्शा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
Bhu Naksha mp
  • आपको अपने जिले, तहसील एवं गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको View Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके गांव से संबंधित भूभाग नक्शे की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से भू नक्शा देख सकते हैं।

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • इसके बारे में जानकारी के लिए मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा ।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले, अपने तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा उसे दर्ज कर देना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के पश्चात आपको विवरण देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) जानकारी को ऑनलाइन आसानी से चेक कर पाएंगे।

भूलेख पोर्टल पर ग्रीवांस दर्ज करने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे लोग जिन्हें मध्य प्रदेश भूलेख से जुडी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करनी है | ऐसे लोग नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत / ग्रीवांस दर्ज कर सकते हैं | पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे पूरा पढ़ें–

  • ऑनलाइन ग्रीवांस दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में ग्रीवांस का ऑप्शन दिखाई देगा | उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत दर्ज करने के लिए एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको शिकायत दर्ज करने के दो विकल्प दिखाई देंगे जैसे –
    • पब्लिक
    • पंजीकृत उपयोगकर्ता
  • यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता है, तो पंजीकृत उपयोगकर्ता के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके पश्चात आपने सामने पंजीकृत उपयोगकर्ता के लिए ग्रीवांस फॉर्म खुल जायेगा।
mp bhulekh
  • आपको फॉर्म में आवेदन का प्रकार, लॉगिन का प्रकार, सेलेक्ट करके अपना जिला और तहसील को सेलेक्ट करना होगा ।
  • उसके पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम और पदनाम दर्ज करने होंगे।
  • अब आपको यदि कोई फाइल अटैच करनी है तो कृपया pdf, jpg, jpeg, png में ही अपलोड करना होगा और फाइल का साइज (size) 5 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • फिर आपको आवेदन समस्या प्रकार, आवेदन समस्या उप प्रकार और शिकायत का विवरण को दर्ज करना होगा है।
  • इसके पश्चात आपको OTP भेजें के बटन पर क्लिक करना होगा है।
  • इसके पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा | जिसे आपको दर्ज करना होगा। और सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • इस प्रकार से आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा |

MP Bhulekh पर भूमि बंधक की डिटेल्स कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके स्क्रीन पर  वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भूमि बंधक के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।